Delhi’s Crime Update : हत्या के बाद फ्रिज में रखा था 91 साल के बुजुर्ग का शव, किराए के घर में कर दिया दफन

Share

कृष्ण खोसला के नौकर ने रची साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) से सामने आए किडनेपिंग (Kidnapping)  के मामले में पुलिस ने नया खुलासा (Delhi’s Crime Update) किया है। 91 वर्षीय कृष्ण खोसला (Krishna Khosla) की आरोपियों ने पहले हत्या की थी। जिसके बाद शव फ्रिज में रखकर आरोपी उसे टेंपो से साथ ले गए थे। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी किशन (Kishan) समेत 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी किशन ही कृष्ण खोसला का घरेलू नौकर था। पुलिस ने  आरोपी किशन व टेंपो चालक प्रदीप शर्मा, दीपक यादव, सर्वेश, प्रभु दयाल को गिरफ्तार किया है।

कृष्ण खोसला पॉश कॉलोनी ग्रेटर कैलाश में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। शनिवार को आरोपी टेंपो से उनके घर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कृष्ण खोसला की पत्नी को दवा सुंधाकर बेहोश किया था। जिसके बाद कृष्ण खोसला की गला दबाकर हत्या की गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने उसे फ्रिज में भरा और टेंपो में डालकर ले गए।

पुलिस के मुताबिक किसी को शक न हो इसलिए शव को फ्रिज में डालकर ट्रांसपोर्ट किया गया। साथ ही शव की बदबू छिपाने के लिए भी फ्रिज को ही चुना गया था। कृष्ण खोसला के नौकर किशन ने कुछ दिनों पहले ही संगम विहार कॉलोनी में एक घर किराए से लिया था।

कृष्ण खोसला के शव को लेकर आरोपी किशन के संगम विहार वाले घर पर पहुंचे। जहां आंगन में उनकी लाश को दफन कर दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़ें:   लड़की को ऐसे मिली पिता के किए की सजा, मजबूरी का फायदा उठाते रहे फूफा और तीन भाई

मामला सामने आने के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कृष्ण खोसला की तलाश में कई टीमें बनाई थी।

 

Don`t copy text!