Bhopal News: बीमारी से परेशान वृद्धा ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: सुसाइड नोट में लिखा मेरा पोस्टमार्टम न कराया जाए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां एक वयोवृद्ध महिला ने फांसी लगा ली है। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने कहा था कि वह मनमर्जी से आत्महत्या कर रही है। इसलिए उसका पीएम न कराया जाए। इधर, टीलाजमालपुरा में आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया।

बीमारी से चल रही थी परेशान

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे लोकेश शर्मा ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। शव की पहचान कौशल्या बाई पति जयलाल उम्र 70 साल के रुप में हुई है। भरत नगर पिपलानी निवासी वृद्धा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि वह बीमारी की वजह से आत्महत्या कर रही हूं। मेरे कारण परिवार भी परेशान होता था। परिवार ने मेरा अच्छे से इलाज भी किया। कौशल्या बाई (Koushlya Bai) ने लिखा है कि मेरा पोस्टमार्टम न कराया जाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पति अस्पताल में था भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, टीलाजमालपुरा स्थित पुतलीघर निवासी साजिदा बी पति शरीफ उम्र 45 साल की 12 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे मौत हो गई। उसे परिवार ने 8 जुलाई को भर्ती कराया था। साजिदा बी (Sajida BI) गैस चूल्हे पर दूध गर्म करते वक्त आग से झुलस गई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसको मिर्गी रोग भी था। शरीफ की साजिदा बी तीसरी पत्नी थी। दो पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने बताया कि शरीफ (Sharif) दिल की बीमारी से जूझ रहा है। वह घटना के वक्त अस्पताल में भर्ती था।

यह भी पढ़ें:   बहन की इज्ज़त बचाने की बजाय लूटी

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!