दिग्विजय पर वीके सिंह का वार— राजीव गांधी की हत्या पर पूछा तीखा सवाल

Share
वीके सिंह और दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर सीधा हमला किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर तीखा सवाल पूछते हुए दिग्विजय सिंह को घेरा है। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने पूछा है कि दिग्विजय सिंह बताएं कि राजीव गांधी की हत्या हादसा थी या आतंकवादी हमला? गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को हादसा बताया था। दिग्विजय के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल पूछा- मैं दिग्विजय सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि राजीव गांधी की हत्या हादसा थी या आतंकी घटना?

वीके सिंह के अलावा प्रकाश जावड़ेकर ने भी दिग्विजय सिंह के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जनभावना से एकदम उलट बात करते हैं। सेना की जानकारी को झुठला रहे हैं। ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता जहां सेना पर ही भरोसा नहीं किया जाता।’

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और एचडी कुमारस्वामी समेत विपक्ष के कई नेता सरकार से एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल पूछ चुके हैं और मोदी सरकार से एयर स्‍ट्राइक के सबूत देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: दीपक का जवाब सत्यप्रकाश
Don`t copy text!