शादी के चार दिन बाद दुल्हन ने लूटा

Share

अस्पताल में बीमारी के बहाने हुई थी भर्ती, उज्जैन में शिकार बना महाराष्ट्र का परिवार

भोपाल। उज्जैन के अस्पताल से एक महिला अपने पति को झांसा देकर भाग गई। जिस पति को उसने झांसा दिया है उसके साथ चार दिन पहले कोर्ट मेर्रिज हुई है। पुलिस इस मामले को लुटेरी दुल्हन से जोड़कर देख रही है। दरअसल, महिला भागने से पहले लगभग सवा एक लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर उज्जैन के जिला अस्पताल में हुई थी। बीमारी की नौटंकी कर अस्पताल में भर्ती हुई। लुटेरी दुल्हन ने महिदपुर से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बेदनाथ में रहने वाले एक व्यक्ति से शादी की थी। शादी करने वाली महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। शादी के बाद दुल्हन बीमारी का बहाना बनाकर पति के साथ इलाज कराने उज्जैन आई जिसे पति जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां महिला को डॉक्टरों ने वार्ड में पलंग नंबर 23 पर एडमिट कर उपचार शुरू कर दिया था। दोपहर 2:00 बजे के करीब दुल्हन पति को बाथरूम जाने का कह कर वार्ड से बाहर निकल कर भाग गई जब देर तक दुल्हन वार्ड में नहीं पहुंची तो पति ने उसकी तलाश शुरू की और उसने अस्पताल चौकी में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को घटना बताई। महिला का नाम संगीता है जिसने 1 मार्च को ही विवाह किया था। शादी के तुरंत बाद उसने बीमारी का बहाना बनाया। पति दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथ ज्वेलरी व नकदी सहित एक लाख ₹10 हजार का माल लेकर भाग गई है। पति गुमशुदगी कोतवाली थाने में मंगलवार दोपहर दर्ज कराई। पति ने कोर्ट मैरिज से मिलने वाले दस्तावेज पुलिस को मुहैया कराए हैं। पुलिस ने मामला जांच में लेकर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   4 साल बड़ी युवती से की थी शादी, 1 महीने बाद कर दी हत्या
Don`t copy text!