MP BJP News: रेल की स्थापना दिवस पर खजुराहो को मिली ट्रेन

Share

MP BJP News: पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र के रुप में विकसत करने की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

MP BJP News
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुलदस्ता देते हुए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को चली थी। इस पल को लगभग 170 साल होने आ रहे हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश को वंदे मातरम ट्रेन की एक सौगात मिली है। यह ट्रेन प्रदेश के पर्यटन केंद्र खजुराहो से चलेगी। इस ट्रेन का फायदा छतरपुर जिले के नागरिकों और टेरीकोटा कारोबारियों को मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (MP BJP News) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

केंद्रीय रेल मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् ट्रेन मध्यप्रदेश के पर्यटन को नए आयाम देगी। खजुराहो रेलवे स्टेशन से ही इस ट्रेन की शुरूआत हो रही है। यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खजुराहो विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार जताया। खजुराहो को विश्व स्तर का रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। यह स्टेशन राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भी बेहतर बनेगा। उन्होंने छतरपुर जिले को 100 प्रतिशत जल जीवन मिशन के रूप में जोड़ने पर आभार जताया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई थी चालक की मौत
Don`t copy text!