MP Sport News: मुस्कान किरार को मिला भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

Share

MP Sport News: अगले महीने आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जाएंगी यूएसए

MP Sports News
मुसकान किरार अपने ​सीनियर खिलाड़ियों के साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Sport News) की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज खेल जगत से है। यहां यूएसए के यांगटन में 19 से 26 सितम्बर तक आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ी को मौका मिला है। जबलपुर की मुस्कान किरार को भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम में मुस्कान के चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Minister Yashodara Raje Scindia) ने बधाई दी है।

तीन—तीन खिलाड़ियों का चयन

विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में 2 से 5 अगस्त, 2021 तक सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए खेले जा रहे ट्रायल में मुस्कान किरार (Muskan Kirar) का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसके आधार पर उनका भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है। इस चयन के साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की एकमात्र चयनित खिलाड़ी होने का कीर्तिमान बना लिया। इस प्रतियोगिता में तीन पुरूष और तीन महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। दिल्ली के अभिषेक वर्मा, पंजाब के संगम प्रीत और हरियाणा के रिषभ यादव का चयन पुरुष वर्ग में तो महिला खिलाड़ियों में मुस्कान किरार के अलावा ज्योति सुरेखा और राजस्थान की प्रिया गुर्जर का चयन किया गया है।

कई कीर्तिमान रचे

MP Sports News
विक्ट्री साईन दिखाते हुए मुसकान किरार

मुस्कान किरार 2016 से तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। वह दो बार एशिया कप चैम्पियन है। उन्होंने दो स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित 11 पदक देश को दिलाए हैं। मुस्कान ने वर्ष 2019 में बैंकाक थाइलैंड में आयोजित 21वीं एशियन आर्चरी चैंपियनशिप के कंपाउंड टीम इवेंट में देश को रजत पदक दिलाया। इसी वर्ष नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के कंपाउंड टीम इवेंट में देश को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने वर्ष 2018 में एशिया कप स्टेज 1 में व्यक्तिगत स्पर्धा में एक स्वर्ण और टीम स्पर्धा में एक कांस्य पदक भारत को दिलाया। इसी तरह 2019 में बैंकाक थाइलैंड में एशिया कप स्टेज-1 की व्यक्तिगत स्पर्धा में एक स्वर्ण और टीम स्पर्धा में एक रजत तथा मिक्स में एक कांस्य पदक देश को दिलाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग दलित से छेड़छाड़ का आरोप
खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!