MP BJP News: राजनीति नहीं सामाजिक मिशन पर भाजपा: संगठन महामंत्री 

Share

MP BJP News: समाज के प्रभावी लोगों तक चलाए गए अभियान को प्रचार करने कार्यकर्ताओं को बोला

MP BJP News
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP BJP News) में जल्द चुनाव होने हैं। यह नगरीय निकाय से लेकर विधानसभा तक जारी रहेंगे। इसलिए भाजपा संगठन इस बात को लेकर सक्रिय हो गया है। इन्हीं विषयों को लेकर मध्यप्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री मुरलीधर राव ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा हम केवल राजनीतिक पार्टी नहीं हैं। हम सामाजिक उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। इन बातों को कार्यकर्ताओं से प्रचारित करने के लिए बोला।

विधानसभा के अनुसार बूथ तक पहुंचने का टारगेट

जानकारी के अनुसार मुरलीधर राव ने लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, जलाभिषेक अभियान जैसे अभियान को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा समाज का हर वर्ग हमसे जुडना चाहता है। इसलिए समाज के प्रभावी लोगों तक सरकार के काम और पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित किया। राव ने कहा कि उन्नतशील किसान, महिलाएं, ख्याति प्राप्त खिलाडियों और अलग अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क करें। जिलों में प्रादेशिक नेता का प्रवास होता है तब इन प्रभावी लोगों के साथ आयोजन करें। उन्होंने कहा कि विशेष संपर्क अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। हितानंद ने कहा कि श्रेणीवार सूची तैयार करें और प्रत्येक 10 नामों पर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करें। यह काम विधानसभावार किया जाए। संगठन ने इस योजना को 65 हजार बूथ कमेटियों तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News : दो बहनों की करंट लगने से मौत
Don`t copy text!