Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Share

Bhopal News: कपड़े सुखाते वक्त लोहे का सरिया पेट में घुसा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। कपड़े सुखाते वक्त लोहे का सरिया एक महिला के पेट में घुस गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। महिला के घर पर कॉलम डाला जा रहा था। जिसके लिए बनाई गई नाली में पैर पड़ने से वह असंतुलित होकर गिर गई थी। वह जहां गिरी वहां लोहे का सरिया था जो पेट में घुस गया था।

हादसा या लापरवाही

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े पांच बजे मर्ग 15/22 दर्ज किया गया है। जिसकी सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेन्द्र सिंह (Dr Virendra Singh) ने दी थी। मृतक गुलशन बी पति अल्ताफ उम्र 26 साल है। वह गांधी नगर स्थित विष्णु नगर इलाके में रहती थी। पुलिस ने बताया कि उसके मकान में लोहे का सरिया लगा था। दरअसल, मकान पूरी तरह से अभी नहीं बना है। कॉलम के सरिए में रस्सी बांधकर वह कपड़े सुखा रही थी। तभी एक झुके हुए सरिए में वह जा टकराई। जिसमें लोहे का सरिया उसके पेट में घुस गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मौत के पीछे की लापरवही की ठोस वजह सामने आ सकेगी।
यह समाचार भी पढ़िए: नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अनजान से महंगी पड़ी दोस्ती, मोबाइल लेकर भागा
Don`t copy text!