Bhopal Cop News: कई दिनों से पुलिस अधिकारियों को मिल रही थी शिकायतें

भोपाल। टीटी नगर थाने के तीन कर्मचारियों को उसके ही बाजू में स्थित एसीपी ऑफिस में अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई (Bhopal Cop News) को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, कर्मचारियों के खिलाफ कदाचरण की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची थी।
वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार जिन्हें अटैच किया गया है उमें एएसआई कन्हैया लाल (ASI Kanhaiya Lal), आरक्षक राहुल पचौरी (Constable Rahul Pachori) और गुंडा स्क्वायड में तैनात आरक्षक कपिल कौशिक (Constable Kapil Kaushik) का नाम सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि इनके अलावा एक अन्य कांस्टेबल की भी संदिग्ध भूमिका थी। हालांकि अटैच होने में उनका नाम नहीं हैं। थाना प्रभारी ने एसीपी ऑफिस (ACP Office) में स्टाफ की आवश्यकता होने पर अटैच करने की बात स्वीकारी है। हालांकि सूत्रों ने बताया एएसआई कन्हैया लाल और आरक्षक राहुल पचौरी को राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद थाने से हटाया गया। वहीं एक वायरल वीडियो (Video) के बाद आरक्षक कपिल कौशिक पर कार्रवाई हुई है। जिन्हें एसीपी कार्यालय अटैच किया गया है उनमें से एक कर्मचारी को वापस थाने में बहाली का प्रयास करने के लिए एक निरीक्षक युद्ध स्तर पर जुटे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।