Bhopal News: युवक से झपटा आई फोन

Share

Bhopal News: रैपिडो बुक करते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवक से उसका आई फोन छीन लिया गया है। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

चार वॉल्व के पास हुई वारदात

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार आशुतोष चौबे पिता सुशील चौबे उम्र 25 साल शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित गुलमोहर (Gulmohar) के नजदीक ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में रहते हैं। वे प्रायवेट नौकरी करते हैं। वे प्रायवेट नौकरी करते हैं। आशुतोष चौबे सावंतिका पेट्रोल पंप (Sawantika Petrol Pump) के नजदीक चार वॉल्व के पास 06 मई की रात करीब नौ बजे रैपिडो (Rapido) बुक कर रहे थे। तभी उनके सामने से आए बाइक (Bike)  सवार दो लड़के में से पीछे बैठा युवक मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गया। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 07 मई को झपटमारी का प्रकरण 284/26 दर्ज कर लिया है। जहां वारदात हुई है उसके ही नजदीक पुलिस का वाहन चैकिंग पाइंट भी है। अंधेरा होने के कारण वारदात करने वाले आरोपियों के नंबर पुलिस को अभी तक पता नहीं चल सके हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तलवार और पत्थर की फर्शी मारकर जानलेवा हमला
Don`t copy text!