Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड सेंट्रल एम्प्लॉई के साथ सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber fraud: जिस दिन क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया उसी दिन जालसाज ने संपर्क किया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जालसाजी के शिकार एक रिटायर्ड सेंट्रल एम्प्लॉई बन गए। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। वे जिस दिन बैंक में क्रेडिट कार्ड का आवेदन करने पहुंचे थे उसी दिन जालसाज ने संपर्क किया। इस दौरान ओटीपी और कार्ड की जानकारी लेकर खाते से रकम निकाल ली।

बैंक का कर्मचारी बनकर की बातचीत

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अतुल भार्गव पिता देवेंद्र दास भार्गव उम्र 63 साल अरेरा हिल्स (Arera Hills) स्थित मालवीय नगर (Malviya Nagar) के पास कचनार अपार्टमेंट (Kachnar Apartment) में रहते हैं। वे 1 मई को एमपी नगर जोन-2 स्थित एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) पहुंचे थे। उन्होंने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के लिए फार्म भरा था। घर लौटने के कुछ देर बाद अतुल भार्गव (Atul Bhargav) के पास फोन आया। उसने बैंक का कर्मचारी बनकर उनसे बातचीत की थी। आरोपी ने पहले आधार नंबर उसके बाद मोबाइल (Mobile) पर आए ओटीपी (OTP) को पूछा। यह बताने के कुछ मिनटों बाद ही खाते से एक लाख, दस हजार, 134 रुपए निकल गए। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में संपर्क किया। जिसकी ई-एफआईआर होकर प्राथमिक सूचना एमपी नगर थाने के पास पहुंची। एमपी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 07 मई को जालसाजी का प्रकरण 181/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: सुसाइड के मामले को पार्टनर ने बेहोशी बताकर पुलिस को धोखा दिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!