Bhopal News: प्लांट के वर्कर को एचआर मैनेजर ने रंगे हाथ दबोचा

Share

Bhopal News: आयशर कंपनी के लिए पार्टस बनाने वाली कंपनी के प्लांट मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर, टिफिन में पार्टस चोरी करके ले जाते पकड़ाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित आयशर कंपनी के लिए पार्टस बनाने वाले एक कारखाने के भीतर से उसके टूल चोरी करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में प्लांट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार करके उससे टूल जब्त कर लिए हैं।

पांच साल से कर रहा था काम

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार प्रवीण गौतम पिता मणिराम गौतम उम्र 37 साल इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) स्थित डॉन इंजीनियर्स प्लांट (Don Engineers plant) पर क्वालिटी मैनेजर है। वे मिसरोद (Misrod) स्थित अनुपमा सिटी (Anupama City) में रहते हैं। प्रवीण गौतम (Praveen Gautam) ने बताया कि कंपनी आयशर ट्रैक्टर्स (Eicher Tractors) के लिए पार्टस बनाने का काम करती है। उन्होंने 7 मई की शाम लगभग सात बजे प्रकरण दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि प्लांट में काम करने वाला कर्मचारी विनोद शाक्य (Vinod Shakya) है वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित बरखेड़ी में रहता है। वह पांच साल से नियमित नौकरी कर रहा है। उसको कंपनी की तरफ से साढ़े बारह हजार रुपए का वेतन भी दिया जाता है। वह सुबह आठ बजे की शिफ्ट में आता है। उसने 6 मई को ओवरटाइम करके जाने लगा। उसके पास एक थैला था जिसमें उसका टिफिन (Tiffin) रखा था। तभी कंपनी की एचआर मैनेजर हरसिमरन अरोरा (Harsimran Arora) ने औचक उसका थैला और टिफिन चेक कर लिया। उसमें आयशर ट्रैक्टर में काम आने वाले चार किंग पिन, एक स्टियरिंग लीवर, एक स्टब्प एक्सल समेत अन्य चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी करके ले जा रहे पार्टस की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई है। इस संबंध में कंपनी के डायरेक्टर राजेश शर्मा को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने थाने में जाकर इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए बोला। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण 202/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई केपी सिंह (SI KP Singh) कर रहे हैं। पुलिस उससे चोरी गए पार्टस को खरीदने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी मांग रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जीजा ने साले को पीटा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!