Bhopal News: सिर पर छुरी और डंडा मारा फिर घसीटकर रेलवे पटरी पर फेंकने गए चार आरोपी

Share

Bhopal News: हमले में दो सगे भाई बुरी तरह से जख्मी, हमला करने वाले चार आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कैटरिंग में काम करने वाले एक कुक और उसके भाई पर निर्मम तरीके से हमला किया गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। हमलावरों की संख्या चार है जिन्होंने सिर पर छुरी, डंडा मारने के बाद एक युवक को रेलवे पटरी पर ले जाकर फेंका। वहां उसके सिर पर पत्थर भी मारा। उसकी हालत काफी नाजुक हैं।

पुरानी रंजिश के चलते किया जानलेवा हमला

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार कृष्णा ठाकुर पिता राजू ठाकुर उम्र 19 साल ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। वह शंकराचार्य नगर (Shankaracharya Nagar) जैन मंदिर के पीछे रहता है। कृष्णा ठाकुर (Krishna Thakur) के पास पार्टियों में जाकर कुकिंग करने का काम आता है। वह 6 मई की रात लगभग नौ बजे मौसेरी बहन शशि की सगाई में जा रहा था। उसके साथ बड़ा भाई गुलशन उर्फ मानव ठाकुर (Gulshan@Manav Thakur) भी था। तभी वहां पर चेतन और उसका भाई रोहित आ गया। दोनों के साथ पुरानी रंजिश कृष्णा ठाकुर की है। उसी बात को लेकर गाली—गलौज करते हुए आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान आरोपी चेतन ने अपने पास रखी छुरी (Knife) निकालकर गुलशन उर्फ मानव ठाकुर के सिर पर मारकर उसे लहुलूहान कर दिया। इसके अलावा उसके सिर पर डंडे से वार भी किया गया। हाथापाई के दौरान आरोपी भाईयों के दो दोस्त विशाल और प्रमोद भी वहां आ गए। भाई को बचाने के लिए वह जूझने गया तो चेतन ने कृष्णा ठाकुर के हाथ में भी छुरी मार दिया। सभी आरोपी मिलकर रेलवे पटरी (Railway Track) किनारे जबरिया उठा ले गए। वहां ले जाकर भी उसके सिर पर हमला किया गया। स्टेशन बजरिया थाना ने इस मामले में 7 मई को गाली—गलौज, मारपीट, सिर पर चाकू मारकर लहुलूहान करने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 115/26 दर्ज कर लिया है। हमले में जख्मी मानव ठाकुर (Manav Thakur) की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर इस मामले में धाराएं बढ़ाई जाएगी। हमले में जख्मी दोनों भाई हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विवाहिता को एक साल बाद घर से भगाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!