Bhopal News: विवाहिता को एक साल बाद घर से भगाया

Share

Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं की शिकायत पर मुकदमे दर्ज

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से संबंधित है। जिसके संबंध में महिला थाना और छोला मंदिर थाना ने अलग—अलग दो प्रकरण दर्ज किए हैं। एक मामले में पीड़िता की शादी को महज एक साल हुआ था। इसके बावजूद पति उसको मायके छोड़कर चला गया।

पति, साथ रखने को नहीं है राजी

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसकी शादी जून,2020 में मुन्नवर खान (Munnvar Khan) के साथ हुई थी। इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास मुमताज (Mumtaz) और देवर जरीन खान (Zarin Khan) को बनाया गया है। पीड़िता का मायका भानपुर में है। जबकि ससुराल कोलार में बोरदा इलाके में हैं। पीड़िता को आरोपी पति ने दो महीने पहले मायके में छोड़ दिया था। जिसके बाद वह उसको अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं।

इधर, दूसरी एफआईआर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

महिला थाना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसका मायका विदिशा (Vidisha) में है। ससुराल यहां बैरसिया भैंसोदा में हैं। शादी बाबूलाल कुशवाहा (Babulal Kushwaha) के साथ दिसंबर, 2019 में हुई थी। आरोपी मजदूरी करता है। वह 50 हजार रुपए और बाइक की मांग को लेकर परेशान कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा सास जमना बाई (Jamna Bai) और ननद अंगूरी बाई (Anguri Bai) को भी आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Accident: बाईक सवार युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!