Bhopal News: सौतेली मां घर आई तो आत्मदाह किया

Share

Bhopal News: पिता के साथ हुआ था विवाद, दूसरी मां को घर पर अपने साथ नहीं देखना चाहती थी युवती

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक युवती की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। युवती ने करीब एक महीने पहले आत्मदाह किया था। जिसके बाद वह जीवन और मौत से जूझ रही थी। विवाद सौतेली मां को अपने साथ न रखने को लेकर शुरु हुआ था।

परिजनों के दर्ज होंगे बयान

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 6 सिंतबर की सुबह लगभग 6 बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गुप्ता (Dr Gupta) ने एक महिला के मौत की सूचना दी। जिस पर रातीबड़ पुलिस मर्ग 41/21 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई मोहन सिंह (ASI Mohan Singh) ने बताया शव की पहचान गीता यादव पिता लालजी यादव उम्र 20 साल के रुप में हुई। वह ग्राम कलखेड़ी में रहती थी। गीता यादव (Geeta Yadav) 8 अगस्त को आग से झुलसी थी। जांच में पता चला कि पिता ने दो शादी की है। मृतका दूसरी पत्नी की बेटी थी। पिता के पहली पत्नी उसके मकान में रहने के लिए आई थी। यहां उसको रखने और न रखने को लेकर विवाद हुआ था। पिता ने उस दिन तो मामला सुलझा लिया था। अगले दिन उसी बात को लेकर फिर विवाद होने लगा। जिसके बाद युवती ने मिट्टी का तेल डाल खुद को झोंक दिया।

लावारिस लाश मिली

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतक परिवार के अभी बयान लिया जाना बाकी है। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को गीता यादव का शव सौंप दिया है। इधर, कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल में एक लावारिस व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी सूचना
हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने 6 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे दी थी। जिस पर कोहेफिजा पुलिस मर्ग 69/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: निजी बताकर सरकारी जमीन बेच दी

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!