Bhopal News: मनोरोगी महिला ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: इस्लाम में पोस्टमार्टम कराना गैरकानूनी बताकर परिजनों ने किया विरोध, पुलिस को परिजनों को समझाने में करना पड़ी मशक्कत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मुस्लिम समाज की एक महिला ने फांसी लगा ली। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इस कारण परिजन का दावा था कि वह खुदकुशी का मामला है। इसलिए हम पीएम नहीं कराना चाहते। परिजनों ने यह भी दावा किया कि उन्हें किसी भी व्यक्ति पर संदेह भी नहीं है। यह विवाद की स्थिति काफी देर बनी रही। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने समझाईश के बाद परिजनों को पीएम के लिए मनाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस कारण राजी हुआ परिवार

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की सूचना कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से डॉक्टर वर्षा ने 21 फरवरी की सुबह आठ बजे दी थी। घटना सुख सागर फेज—2 में हुई थी। शव की पहचान शाहिन खान पति स्वर्गीय मोहम्मद अली उम्र 58 साल के रूप में हुई। शाहिन खान (Shaheen Khan) की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पति मोहम्मद अली (Mohammed Ali) की दो साल पहले मौत हो गई थी। वह बेटा—बहू के साथ रहती थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 06/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों से बातचीत करने एएसआई कौशलेंद्र सिंह (ASI Koshlendra Singh) मौके पर पहुंचे थे। जिन्हें काफी संघर्ष परिवार को समझाने के लिए करना पड़ा था। पीएम हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि यह लक्षण प्रतीत होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्स निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : चोरी गए तीन ट्रक के साथ बदमाश गिरफ्तार
Don`t copy text!