Bhopal Molestation Case: युवती की शादी में बैरीकेड बना पड़ोसी

Share

Bhopal Molestation Case: घर पर करता है पथराव, पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal Molestation Case
                             सांकेतिक चित्र

भोपाल। एकतरफा प्यार में पागल दीवाने की हरकत से युवती परेशान (Bhopal Bulling Woman) हो गई। उसकी जब भी रिश्ते की बात होती है तो वह उसमें बाधाएं पैदा करता है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। उसने शरारतों की सारी हदें पार कर दी। अब वह युवती के घर पथराव करके उसको तंग (Bhopal Molestation Case) करने लगा। नतीजतन, परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: ग्यारहवीं की छात्रा से मोबाइल छीना, दुकान पर रख परिजनों को फोन किया

कॉलेज में पढ़ती है छात्रा

बागसेवानिया थाना पुलिस ने बताया 21 वर्षीय युवती ने गुरूवार रात 10 बजे छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती गरीब परिवार से है। पिता मजदूरी करके घर चलाते हैं। युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसके पड़ोस में एक युवक रहता है। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण वह उसे पहचानती है। उसकी वजह से उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया है।पड़ोसी उसे देखकर अश्लील इशारे (Bhopal Molestation Case) करता है। उसका बोलना है वह उसे पसंद करता है। वह उससे शादी करना चाहता है। उसकी हरकतें परिजन और मोहल्ले वाले भी जानते है। पीड़ित परिवार ने कई बार उसे समझाया। लेकिन, उसे किसी बात का कोई असर नहीं हुआ।

घर में पत्थर मारे

युवती ने बताया आरोपी उसे धमकी देता है। वह उसकी शादी किसी से नहीं होने देगा। कई और शादी वाली बात हुई तो वह उसे बदनाम कर देगा। बुधवार रात साढ़े आठ बजे आरोपी घर पर पत्थर मार रहा था। पत्थर लगने की वजह से घर का कॉच टूट गया। परिजन जब बाहर निकले तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ धारा 354क/354घ/366/3,1डब्लू/3बी/1 आईपीसी एक्ट, छेड़छाड़, पत्थर मारना और आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उसे हिरासत में लेगी ऐसा दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें:   MP Bribe News: वन विभाग के दो अफसर हुए ट्रैप 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!