9 साल की बच्ची से बलात्कार, मामा निकला दरिंदा

Share

Minor Girl Raped : पुलिस ने बच्ची को बेहोशी की हालत में जंगल से बरामद किया था

Minor Girl Raped
सांकेतिक चित्र

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में 9 साल की बच्ची से बलात्कार (Minor Girl Raped) किया गया। रिश्तों को तार-तार कर देने वाले इस मामले में बच्ची को उसके सगे मामा ने हवस का शिकार बनाया। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची का मामा ही दरिंदा निकला। आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का शिकार बनाया। जिसके बाद वो उसे जंगल में छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

नानी के साथ सो रही थी बच्ची

घटना जिले के तिंदवारी थाना इलाके के एक गांव की है। तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक राम दिनेश तिवारी (Ram Dinesh Tiwari) ने बताया कि शनिवार की रात क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर रही नौ साल की बच्ची रोजाना की तरह अपनी नानी के साथ सो रही थी। तभी सोते समय उसका सगा मामा चंदू उसे उठाकर जंगल ले गया और वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया।

जंगल में की दरिंदगी

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर क्योटरा गांव के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गया। तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने बच्ची को जंगल से बेहोशी की हालत में बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:   Lucknow Excise Inspector से ज्यादती, अपने ही अफसर पर लगाया आरोप

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार का अपराध स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ेंः नायब तहसीलदार की पत्नी से सरकारी आवास में बलात्कार

Don`t copy text!