UP Brutal Murder: गला दबाया फिर महिला का गला रेंता

Share
महिला की पहचान ना हो पाने से हत्या की गुत्थी उलझी
Uttar Pradesh Murder
सांकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के कन्नौज (#Kannoj Crime) जिले में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल ने पहले गला दबाया फिर गला रेंत (UP Brutal Murder) दिया था। महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला है। ताकि उसकी पहचान (UP Unidentified Women Body) न हो सके। महिला की पहचान न होने की वजह से हत्या की गुत्थी उल्झी हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम हत्या के खुलासे के लिए सबूत जुटाने का काम कर रही है।

घटना उत्तर प्रदेश (@Uttar Pradesh Crime) के कन्नौज (@Kannoj Crime) जिले के करीब टोल नाके के पास की है। यहां महिला की हत्या कर शव को फगुहा भट्ठा के पास झाड़ियों में फेंका गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 35 साल है। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। गले में दबाने के निशान भी है। इसके बाद उसका धारदार हथियार से गला रेंत दिया गया। महिला का चेहरा किसी भारी चीज से कुचला हुआ है। कातिल ने ऐसा उसकी पहचान छुपाने के लिए किया है। पुलिस ने मौके से खून से सनी ईंट भी बरामद की है। पुलिस को शक है कि इसी ईट की मदद से उसका चेहरा कुचला गया है। शव के पास से महिला का एक पर्स बरामद हुआ है। जिसमें 10 रूपए और एक चाबी मिली है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि महिला के घर की चाबी हो सकती है।
महिला के एक पैर में चप्पल थी। दूसरी चप्पल सड़क किनारे पड़ी मिली। पैर में बिछिया होने से उसके विवाहित होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि करीब 300 मीटर दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस—वे का टोल है। यहीं से लोग एक्सप्रेस वे (Lucknow Express High Way ) पर चढ़ते और उतरते हुए आए हैं। पुलिस को शक है कि हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आप पास के सभी थानों में गुमशुदा महिला की रिपोर्ट करने वालों की सूची पर मांगी गई है। ताकि महिला के शव की पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें:   हाथरस के बाद बलरामपुर में दलित युवती के साथ हैवानियत, मौत
Don`t copy text!