Ranchi Crime: महंगी पड़ी डीएसपी को शादी, अब भागते फिर रहे

Share

शिकायत करने डीएसपी की पत्नी पहुंची थाने

 

Ranchi Crime
सांकेतिक चित्र

रांची। झारखंड़ (#Jharkhand Crime) की राजधानी रांची (#Ranchi Crime) शहर से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। मामला डीएसपी के परिवार से जुड़ा है। डीएसपी ने अपने ही विभाग से छुपकर शादी (DSP Second Marriage) कर चुके थे। लेकिन, अब उनका यह राज उनकी पहली पत्नी ने ही उजागर कर दिया। अब वे भागते फिर रहे हैं।

घटना झारखंड (#Jharkhand Crime) की राजधानी रांची (#Ranchi Crime) जिले की है। यहां फंसे हुए डीएसपी चुटिया के पहले थानेदार रहे ब्रजकिशोर भारती (Brijkishore Bharti) हैं। वे पदोन्नति के बाद खूंटी के एसआइआरबी—2 के डीएसपी बने हैं। उनकी पत्नी मधुबाला भारती (Madhubala Bharti) ने उन पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली। मधुबाला से उन्होंने 18 जून 1986 को शादी की थी। उनसे एक पुत्र निखिल रंजन भारती (Nikhilranjan Bharti) 30 साल है। इन सबके बावजूद 1995 में इनके पति ब्रजकिशोर भारती (#Brijkishore Bharti) ने गीता कुमारी (Gita Kumari) से दूसरी शादी कर ली। वह बोकारो (#Bokaro Crime) में रहती है। इसके बाद से ही वे पहली पत्नी को प्रताड़ि़त करते आ रहे हैं। वह पत्नी और बच्चे का भरण—पोषण भी नहीं करते है। पत्नी को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। डीएसपी की पत्नी की शिकायत के बाद मुख्यालय ने विशेष शाखा के एसपी से पूरे मामले की जांच कराई गई है। जहां सारे आरोप सत्य मिले है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकार (#Jharkhand Government) के गृह विभाग को कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है।
ब्रजकिशोर भारती मूल रूप से बिहार (Bihar Crime) के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित घंटा के रहने वाले हैं। अगले साल 31 जनवरी, 2020 को वे रिटायर हो जाएंगे। खुद डीएसपी ब्रजकिशोर भारती ने भी इस आरोप को स्वीकारा है। यहां तक कि सर्विस के दस्तावेज में उन्होंने अपना उत्तराधिकारी पहली पत्नी मधुबाला को बताया हैै। जिस पर उनके हस्ताक्षर भी है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार उनका यह कृत्य सरकारी सेवक आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए इनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Alwar Gang Rape: नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने की दरिंदगी
Don`t copy text!