Bihar Crime: पत्रकार बनकर इंटरव्यू लेने पहुंचे लोगों ने महिला को गोली मारी

Share

हमलावरों की नहीं हो सकी पहचान, ज्यादती की कोशिश के मामले के बाद हुई घटना

 

Patna Crime
सांकेतिक चित्र

पटना। बिहार (#Bihar Crime) के रोहतास (#Rohtas Crime) जिले में एक दलित महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। महिला का दावा है कि उसके यहां चार व्यक्ति पत्रकार बनकर आए थे। आरोपी इंटरव्यू लेने के बहाने उसके घर में घुसे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों (@Bihar Crime) की गिरफ्तारी के बाद ही वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

घटना बिहार (Crime Against Woman) के रोहतास जिले की है। पीड़ित महिला अनुसूचित जाति वर्ग की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के चार दिन पहले युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी। किसी तरह उसके चंगुल से युवती घर आ गई थी। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थीं। युवती के साथ यह घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मंगलवार रात हुई। दुष्कर्म के प्रयास के बाद पुलिस ने तनाव को रोकने के लिए रविवार से ही डेरा डाले हुए थी। जिसके बाद सभी आरोपियों फारुख खान, शरबुक खान और एक अन्य को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता ने बताया कि हमलावरों की संख्या चार थी। उन्होंने पत्रकार होने का दावा किया था। जिसमें वह युवती से साक्षात्कार लेने का अनुरोध कर रहे थे। युवती के आते ही उन्होंने बंदूक निकाली और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि युवती की गर्दन के किनारे से छूकर निकल गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। पुलिस उन हमलावरों की तलाश में जगह—जगह छापे मार रही है।

यह भी पढ़ें:   Wife Killing: पत्नी की बीमारी से तंग पति ने उठाया ऐसा घातक कदम
Don`t copy text!