UP Murder: बाइक पर लाश रखकर पांच किलोमीटर दूर फेंकने गया चचेरा भाई

Share

चचेरे भाई और पत्नी के रिश्तों को लेकर करता था शक, आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

Uttar Pradesh Women Murder
सांकेतिक चित्र

आगरा। पत्नी (#Agra Crime) के चरित्र पर शक (@Agra Crima) करने वाले व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की निर्मम हत्या (#Agra Murder) कर दी। मामला उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के आगरा (@Crime Against Woman) जिले का है। यह हत्याकांड एक सप्ताह पहले अंजाम दिया गया था। हत्या के बाद आरोपी ने शव को बाइक में रखा और पांच किलोमीटर दूर जाकर फेंक आया था। पुलिस को इस मामले में गायब पत्नी की भी तलाश है।

यह पूरी सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। यहां 12 दिसंबर से लापता एक युवक के मामले में पुलिस जांच कर रही थी। लापता युवक डौकी क्षेत्र के नगला टांक में रहने वाला था। उसका शव पुलिस को बोरे में मिला था। यह बोरा झरना नाले के पास फेंका गया था। शव की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई थी। उसका प्रेमलता नाम की महिला से बहुत ज्यादा मेलजोल था। यह बात प्रेमलता के पति विजयपाल को खटकती थी। वह दोनोेें के चरित्र पर शक करता था। इस कारण उसने हत्या की योजना बनाई। वारदात में उसने पत्नी को भी शामिल कर लिया। हत्या के लिए प्रेमलता ने ही अजय को बहाने से घर बुलाया था। उसके जाने पर बहाना करके उसे घर में ही रोक लिया था।
उसके सोने के बाद धारदार हथियार से अजय की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पति—पत्नी ने शव को एक बोरे में रख लिया था। रात तकरीबन तीन बजे शव को बाइक पर रखकर पांच किलोमीटर दूर झरना नाला के जंगल में फेंक दिया था। घर आने के बाद प्रेमलता फरार हो गई थी। इधर, अजय के लापता होने पर परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार ने भी उसके लापता होने के मामले में विजयपाल पर शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने उसका गुनाह कबूल किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं वही उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   फर्स्ट ईयर की छात्रा से चलते ऑटो में रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!