Wife Swapping Case: दोस्त के लिए पत्नी की आबरू लुटाने तैयार हुआ पति

Share

पति—पत्नी और अवैध संबंधों की हैरान कर देने वाली कहानी

Uttar Pradesh Wife Swapping Case
संकेतिक चित्र

बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बरेली (Bareli) जिले के इज्ज्त नगर से एक हैरान कर देने वाली घटना (Wife Swapping Case) सामने आई है। यहां एयरफोर्स स्टेशन निवासी एक महिला ने पति पर उसके दोस्त के साथ हमबिस्तर (Adultery) होने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी 22 साल हो चुके हैं। महिला ने पति के अलावा ससुराल वालों पर भी प्रताड़ित (Torture) करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन (Airforce Station) निवासी एक महिला की शादी रोहतक निवासी युवक के साथ हुई ​थी। इनकी शादी को 22 साल हो चुके हैं। दोनोें के दो बच्चे भी है जिसमें से एक बेटा 17 साल का और बेटी 13 साल की है। उसके दोनों बच्चों को भी उससे मिलने नहीं दिया जाता है। पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, जेठ, जेठानी, सास और देवर दहेज में पांच लाख और इनोवा कार की मांग करने लगे थे। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति के कई औरतों से अवैध संबंध (Sex Relation) हैं। इसका विरोध करने पर पति उसको अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मारता—पीटता था। पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो पति, सास और जेठानी ने उसे खाने में जहर देकर मारने की कोशिश ​की थी। पीड़ित महिला का यह भी बोलना है कि उसके पति को सास, जेठ और जेठानी ने ही उसके खिलाफ भड़काया है। जिसके कारण उसका घर बर्बाद हुआ है। शादी के सारे जेवर ससुराल वालों ने रख लिए हैं। जेवर मांगने पर भी ससुराल वाले उसे नहीं दे रहे है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ उन्हें हिरासत में ले लिया है।पुलिस आरोपियों को न्यालय मेंं पेश करने की तैयारी कर रही है। इधर पीड़ित महिला के परिजन जमानत का विरोध करने की तैयारी में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Acid Attack : हत्या के इरादे से भाइयों ने बहन पर फेंका तेजाब, नहर के पास मरता छोड़ भाग निकले
Don`t copy text!