झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने किया बलात्कार, पति के साथ गई थी महिला

Share

Newly Married Woman Raped : नवविवाहिता को बेहोश कर लूटी अस्मत, आरोपी गिरफ्तार

Newly Woman Raped
सांकेतिक चित्र

नोएडा। अंधविश्वास, अक्सर दुखदायी साबित होता है। ताजा मामला नोएडा से सामने आया है, जहां अंधविश्वास में फंसकर एक नवविवाहिता दुष्कर्म (Newly Married Woman Raped) की शिकार हो गई। नव दंपत्ति एक कथित तांत्रिक के झांसे में आ गया था। तांत्रिक के कहने पर पति-पत्नी उसके साथ जंगल गए थे। जहां तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। थाना रबूपुरा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल ले गया था तांत्रिक

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने थाना रबूपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह फलैदा गांव में रहने वाले तांत्रिक पप्पन के यहां सोमवार को भूत- प्रेत का साया हटवाने के लिए अपने पति के साथ गई थी। महिला के अनुसार तांत्रिक पप्पन इलाज के बहाने उन्हें जंगल में ले गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने उसे और उसके पति को भभूत खिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। भभूत खाने के बाद महिला व उसका पति दोनों बेहोश हो गए। उसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पति-पत्नी को होश आया तो महिला निर्वस्त्र थी।

आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी ने बताया कि महिला की 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह बीमार रह रही थी। किसी ने उसे बताया था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। इसलिए वह तांत्रिक के पास अपने पति संग उपचार कराने गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जनपद गौतम बुध नगर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:   देवर-भाभी के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग, ऐसे खत्म हुई कहानी

यह भी पढ़ेंः विहिप नेता की हत्या का मामला, भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!