विहिप नेता की हत्या का मामला, परिजन से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप

Share

दिग्विजय सिंह ने की मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Ravi Vishwakarma Murder Case
परिजन से बात करते दिग्विजय सिंह

पिपरिया। होशंगाबाद जिले के पिपरिया (Pipariya) में हुई विश्व हिंदू परिषद के नेता रवि विश्वकर्मा (Ravi Vishwakarma Murder Case) की हत्या का मामला गर्मा गया है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), गौसेवक रवि विश्वकर्मा के घर पहुंचे। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रवि के परिजन का ढ़ांढ़स बंधाया। इस दौरान परिजन फूट-फूट कर रोने लगे, उन्होंने भाजपा नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने रवि के परिजन को सांत्वना दी। साथ ही कहा कि वे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करेंगे। दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में गंभीर खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में पिपरिया में दर्ज हुए एक केस का जिक्र करते हुए गंभीर सवाल उठाए।

स्टेशन रोड थाना टीआई का जिक्र

रवि के परिजन ने दिग्विजय सिंह को एक फोटो दिखाया। जिसमें मुख्य आरोपी मुन्ना गूजर और स्टेशन रोड थाना टीआई सतीश अंधवान को बधाई देता नजर आ रहा है। दिग्विजय सिंह ने ये फोटो मीडिया के सामने रखा, साथ ही कहा कि ऐसे टीआई से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि वे डीजीपी से मांग करेंगे कि रवि विश्वकर्मा हत्याकांड की जांच के लिए विश्वसनीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय टीम बनाई जाए।

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रहीं है। मंडला में एक एनएयूआई कार्यकर्ता को पहले गोली मारी गई, फिर उसके ऊपर बोलेरो चढ़ा दी गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल हो गए है। जो ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। पिपरिया में हुई हत्या में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता की हत्या की गई और उसका आरोप भाजपा नेताओं पर है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डेयरी संचालक ने फांसी लगाई

देखिए पूरा वीडियो, सुनिए दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

YouTube video

ये है पूरा मामला

26 जून को शाम करीब 6 बजे रवि विश्वकर्मा को मौत के घाट उतार दिया गया था। 10 से ज्यादा आरोपियों ने बेरहमी से रवि की हत्या कर दी थी। रवि को 2 गोलियां मारी गई, जिसके बाद रॉड, पाइप और हथौड़े से उस पर कई वार किए गए थे। रवि की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के वक्त उसकी कार में 2 अन्य लोग भी सवार थे। हमलावरों ने उन लोगों को डराकर भगा दिया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!