Jail Break : जेल की दीवार फांदने में हुआ कामयाब लेकिन चलती रेल में नहीं चढ़ सका कैदी, हुई मौत

Share

रात दो बजे जेल तोड़कर भागे थे हत्या के आरोपी दो कैदी

सांकेतिक फोटो

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में दो कैदी जेल तोड़कर (Jail Break) भागने में कामयाब हो गए। लेकिन एक कैदी की किस्मत इतनी खराब थी कि वो रेल के नीचे आ गया। बीती रात करीब 2 बजे दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर भागे थे। 3 बजे जेल प्रशासन को पता चला कि दोनों कैदी भागने में कामयाब हो गए है। उनकी तलाश की जा रहीं थी। फरार हुए कैदियों में से एक की लाश पटरियों पर मिली है।

जेल अधिकारी ने बताया कि रामानंद और चंद्रप्रकाश नाम के कैदी अलग-अलग हत्याओं के मामले में उम्रकैद काट रहे थे। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। उन्होंने कटर के सहारे से सलाखों को काटा और देर रात जेल की दीवार फांदकर (Jail Break) फरार हो गए थे।

जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस कैदियों की तलाश कर रहीं थी। उसी दौरान रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि पटरियों पर एक लाश मिली है। जेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की, तो पता चला कि लाश रामानंद की है।

रामानंद और चंद्रप्रकाश के जेल से भागने की घटना एक घंटे बाद सामने आई जब डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद नियमित निरीक्षण पर गए, जिसके बाद दोनों कैदियों के लिए एक खोज शुरू की गई। जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने कहा। “यह इस (खोज) के दौरान था कि रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति को ट्रेन से नीचे उतरने की सूचना दी थी। उस व्यक्ति की पहचान रामानंद (45) के रूप में हुई।” सिंह ने बताया कि रामानंद की मौत ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई है। ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से वो उसमे सवार नहीं हो सका और ट्रेन के नीचे आ गया। वहीं पुलिस चंद्रप्रकाश की तलाश कर रहीं है।

यह भी पढ़ें:   60 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शराब और ड्रग्स के नशे में थे दरिंदे

साथ ही जेलर ने स्वीकार किया कि लापरवाही हुई है।  घटना के बाद कलेक्टर और एसपी ने जेल का दौरा किया। कलेक्टर ने कहा कि जेल के अंदर कटर कैसे पहुंचा, इस बात की जांच की जाएगी। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए है।

 

Don`t copy text!