Suicide : सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर झूला सिपाही

Share
सांकेतिक फोटो

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस कॉन्सटेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव उसके सरकारी आवास से बरामद किया गया। 38 वर्षीय संतोष केरकेट्टा जिले के लैलूंगा थाने में पदस्थ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संतोष थाना परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहता था। जहां से रविवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि संतोष केरकेट्टा जशपुर जिले के तिलंगा गांव का रहने वाला था। वो करीब एक साल से लैलूंगा थाने में पदस्थ था। सरकारी आवास में संतोष केरकेट्टा अपने एक साथी सिपाही के साथ रहता था। एडिशनल एसपी के मुताबिक घटना के वक्त वो आवास पर अकेला था।

अभिषेक वर्मा के मुताबिक केरकेट्टा का शव सीलिंग फेन से रस्सी से लटका हुआ बरामद हुआ। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। केरकेट्टा ने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव केरकेट्टा के परिजन को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bijapur Naxal Attack : नक्सलियों की कायराना हरकत, सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार की हत्या
Don`t copy text!