Plantation : डिप्टी कमांडेंट प्रतिभा त्रिपाठी की पहल, पौधों की परवरिश करेंगे 400 परिवार

Share

14 वीं वाहिनी बटालियन में शुरु हुआ पौधारोपण अभियान

ग्वालियर।  प्रदेश की एक पुलिस अधिकारी ने पर्यावरण को बचाने के लिए अनोखी पहल की शुरुआत की है। ग्वालियर की 14 वीं बटालियन की डिप्टी कमांडेंट प्रतिभा त्रिपाठी के नवाचार की सभी तारीफ कर रहे है। 1 जुलाई से डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में बटालियन के जवानों ने पौधारोपण (Plantation)  की मुहीम शुरु की है। खास बात ये हैं कि पौधारोपण की ये पहल अन्य अभियानों से अलग हैं। इस मुहीम में पौधा रौंपने के बाद उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी दी गई है। साथ ही पौधे को पेड़ बनाने की शपथ भी ली जा रहीं है।

जवानों ने देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा और जल-संरक्षण की भी शपथ लेकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया है।  ‘एक परिवार-एक पौधा” अभियान को हाथ में लेकर बटालियन के सभी जवान, अधिकारी और उनका परिवार कार्य कर रहा है।

एसएएफ 14वीं वाहिनी की डिप्टी कमांडेंट प्रतिभा त्रिपाठी की पहल पर यह अभियान प्रारंभ किया गया है। एक जुलाई को राष्ट्र-गीत के बाद 14वीं वाहिनी के सभी अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण की शपथ लेकर अभियान की शुरूआत की।

अभियान के तहत बटालियन में रहने वाले सभी जवानों और अधिकारियों के निवास के बाहर उन्हीं के परिजन एक पौधा रोप रहे हैं। पौधे की देख-रेख की जवाबदारी भी उनके परिवार ने ही ली है।

इस अभियान के साथ जल-संरक्षण के भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। बटालियन की सभी पुरानी जल-संरचनाओं, कुएँ एवं बावड़ियों को भी पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया गया है। इस कार्य में भी सभी अधिकारी और जवान जी-जान से लगे हैं। बटालियन के सामने स्थित एसएएफ पहाड़ी पर भी वर्षा का जल रोकने के लिये जगह-जगह ट्रैंच खोदी गयी है। एसएएफ ग्राउण्ड पर भी चारो तरफ ट्रैंच खोदकर वर्षा के जल को रोकने का प्रबंधन किया गया है।

यह भी पढ़ें:   बेटी की शादी के लिए मां ने मांगी मदद, मस्जिद में हुआ विवाह

बरसात के दिनों में वर्षा के जल को रोककर वॉटर हार्वेस्टिंग की दिशा में भी जवानों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। गत वर्षों में किये गये वृक्षारोपण में से भी 80 प्रतिशत से अधिक वृक्ष आज सुरक्षित और हरे-भरे हैं। पौध-रोपण में फलों के पौधे भी रोपित किये जा रहे है।

Don`t copy text!