Bihar Crime: पैसों के लिए बहू को ससुर ने बेचा

Share

चार साल बाद खुला राज, ससुराल वाले मामला दर्ज होते ही फरार हुए

Bihar Crime
सांकेतिक चित्र

पटना। देह व्यापार (Sex Racket) के कारोबार में ससुराल वालों ने अपनी बहू को बेच दिया। मामला बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) जिले का है। पीड़ित महिला चार साल से रेड लाइट एरिया (Red Light Area) में थी। ससुराल वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रहते हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को देह व्यापार के लिए बेचा गया था। जिसमें पीड़िता के ससुराल वाले शामिल है। घटना कटिहार जिले के थाना क्षेत्र की  है। महिला की शादी अररिया जिला के मोहम्मद शमीम के साथ सात साल पहले हुई थी। दहेज के लालची ससुराल वालों के शादी में दहेज को लेकर बड़ी रकम मांगी थी। महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। इसके बाद भी पीड़ित को दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित किया करतेे थे। महिला के साथ मारपीट भी की जाती थी शादी के कुछ टाईम बाद ही जब महिला का गर्भ ठहरा तो उसे भी गिरा दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित को मारपीट करके घर से निकाल दिया था। जिसके बाद मायके पक्ष ने गांव की पंचायत बैठाई गई थी। पंचायत ने महिला को ससुराल पक्ष में ही रहने बोला था। पंचायत के सामने ससुराल वालों ने महिला को अपना लिया था। दो दिन बाद महिला को खाने में नशीली दवा देकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद थाने में महिला की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी लिखाई गई थी।
महिला को होश आया तो वह कानपुर के रेट लाइट एरिया में थी। जब महिला ने पूछा की कौन लाया तो वह बोले की तेरे ससुराल वालों ने बेच दिया है। चार साल तक हर रोज उसके जिस्म का सौदा किया जाता था। महिला की तबीयत जब ज्यादा खराब रहने लगी तो उन लोगों ने ससुल वालों को वापस ले जाने को बोला था। ससुराल वालों ने यह बोल दिया कि अब हमारे काम की नहीं है। आप को उसके साथ जो करना है करो। यह बोलकर उन लोगों ने महिला को वहां से भी निकाल दिया। महिला भीख मांगकर पैसे जमा करके मायके पहुँची। पुलिस ने इस मामले में ससुराल वालों की खोजबीन में जुट गई है। आरोपी फिलहाल फरार है।
यह भी पढ़ें:   लखनऊ की वजीरगंज कोर्ट में देसी बम से हमला, कई वकील घायल
Don`t copy text!