Extramaritial Affair: पुलिस कॉन्स्टेबल को उसकी प्रेमिका ने जलाया

Share

आरोपी महिला गिरफ्तार, कॉन्स्टेबल की हालत नाजुक

Chennai Crime
सांकेतिक फोटो

चेन्नई। तमिलनाडू में एक महिला ने पुलिस कॉन्स्टेबल को जिंदा जला दिया। मामला विवाहेत्तर संबंध में शक के चलते हुए विवाद को बताया जा रहा है। कॉन्स्टेबल की हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का दावा है कि कॉन्स्टेबल उसको मारने की फिराक में था। जिसमें वह भी झुलस गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला आशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटना की जानकारी लोगों से मिली थी। आग से झुलसे पुलिस कॉन्स्टेबल की पहचान व्यंकटेश के रूप में हुई है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि व्यंकटेश करीब 80 प्रतिशत तक जला है। वहीं पीड़ित की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की है जिसमें उसने बताया कि व्यंकटेश उसे मारना चाहता था। जिसके जलाने के लिए वह केरोसिन लाया था। कारण जब महिला से पूछा तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली तो पता चला की उसको अपने पति पर किसी और महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसलिए उसने उसे मारने की कोशिश की है। जिसके बाद महिला से पुलिस ने जब जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि व्यंकटेश विल्लुपुरम का रहने वाला है। जिसकी शादी 2012 में जया से हुई थी। जिसके बाद आशा और व्यंकटेश एक दूसरे के करीब आए थे। जिसकी भनक जया को लग गई थी। जिसके बाद 2015 में जया उससे अलग हो गई थी। तब से आशा और व्यंकटेश साथ में रह रहे है।

यह भी पढ़ें:   Extramaritial Affair: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव यमुना नदी में बहाया

पिछले कुछ महीनों से व्यंकटेश का आशा के प्रति व्यवहार अलग सा हो गया था। बात—बात पर विवाद होता था। आशा को शक था कि व्यंकटेश किसी अन्य महिला से संपर्क में हैं। आशा ने जब उसके दोस्तों से उस महिला की जानकारी जुटाई तो वह यकीन में बदल गई। घटना वाले दिन रात 1:30 बजे इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। गुस्से में पीड़ित व्यंकटेश को नशे में केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने महिला के बयान के बाद उसे हत्या के प्रयास में जेल भेज दिया है।

Don`t copy text!