Human Trafficking: पत्नी को देह व्यापार की मंडी में पति ने बेचा

Share

महिला से पांच लोगों ने किया बलात्कार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक फोटो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के बुलंदशहर (BulandShahr Crime) में एक पति ने पत्नी को देह व्यापार की मंडी (Human Trafficking) में बेच दिया। ऐसा उसने पैसों की लालच में किया। पति ने पत्नी को जिन लोगों को बेचा उन्होंने उसके साथ गैंग रेप (UP Gang Rape) किया। पुलिस के पास जब यह मामला पहुंचा तो उसने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

जानकारी के अनुसार घटना उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crimr) के बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली महिला की शादी नरसेना गांव में अजीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों की दो बच्चियां भी है। महिला का आरोप है कि अजीत ने उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने परिजनों के पास मायके गई थी। जब उसने यह बात मायके वालों को बताई तो उन्होंने भी महिला को घर में रखा था। उसके बाद महिला किराए का मकान लेकर अकेली रहने लगी थी। उसके पति का खानपुर के रहने वाले पप्पन और रामवती के पास आना जाना रहता था। पप्पन और रामवती झाड़—फूंक करते हैं। वह दोनों खुद को देवी का भक्त बताकर घर में देवी के नाम का दरबार लगाते हैं। हालांकि पत्नी का यह दावा है कि ऐसा करके वे लोगों से बहला—फुसलाकर पैसे ऐंठते है।
गांव की महिलाओं ने उसे उनके पास जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा जो तेरे घर में किसी बुरी नजर का साया है, इसलिए तेरे पति ने तुझे घर से निकाल दिया है। उनकी बातों में आकर महिला अपने पति और उस महिला से मिलने गई थी। दोनों ने झांसा देकर उसके पति, जेठ के बेटे कुलदीप और मेरठ (Meerut Crime) के एक गांव में रहने वाले अजब सिंह को बुलाया था। इससे पहले ही पति और रामवती, पप्पन से पहले ही इस बारे में बात हो चुकी थी। जिसके चलते पति ने पैसे के लालच में चार लााख रूपए में अजब सिंह को बेच दिया था।

यह भी पढ़ें:   Gwalior Crime: अंतरंग पलों की वीडियो वायरल करने की धमकी, तंग म​हिला ने एसिड पिया

 

पति ने जबरन अजब और कुलदीप के साथ भेज दिया था। आरोपी अजब ने एक किराए के मकान में रखा था। वहां अजब और कुलदीप दोनों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। संबंध बनाने के बाद अजब ने दोनों बच्चियों को जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह महिला उस जगह से निकली और थाने पहुंची थी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के बाद अरोपी पति सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Don`t copy text!