Gujrat Gang Rape Racket: प्रेमी जोड़ो से माल ना मिलने पर अस्मत लूटने वाला कुख्यात बदमाश धराया

Share

गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो अन्य गैंग रेप की वारदात को पहले भी अंजाम दे चुका है कुख्यात बदमाश

Gujrat Gang Rape Case
सांकेतिक फोटो

अहमदाबाद। पार्क और पिकनिक स्पॉट पर जाने वाले प्रेमी जोड़ों (Love Bird) से लूट करने वाले रैकेट के एक कुख्यात बदमाश (Hardcore Criminal) को पुलिस ने दबोचा है। यह बदमाश गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) शहर में सक्रिय है। आरोपी पर्यटक स्थल (Tourist Spot) पर पहुंचे प्रेमी जोड़ों से माल लूटता (Robbery) था। यदि माल नहीं मिलता तो वह प्रेमी के सामने ही उसकी प्रेमिका की अस्मत (Gang Rape) लूट लेता था। कुख्यात बदमाश इस तरह की तीन वारदातों को अब तक अंजाम दे चुका है। पुलिस को उसके फरार तीन साथियों की तलाश है जो कि गैंग रेप में उसका साथ देते थे।
जानकारी के अनुसार अहमदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने गैंग रेप (Gujrat Gang Rape) को अंजाम देने वाले 45 साल के कुख्यात बदमाश अकबर उर्फ लूलो संधी (Akbar @ Lulo Sandhi) को दबोचा है। आरोपी संधी ने दो अन्य गैंगरेप (Ahmedabad Gang Rape)  की घटना को अपने तीन अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया था। गैंग रेप करने वाले तीन फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। कुख्यात बदमाश ने एक लड़की के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने दूसरी एक अन्य महिला के पति के सामने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया था।गैंग रेप का गिरोह सुनसान जगह को ज्यादा टारगेट करते थे। वह प्रेमी जोड़ो को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी लूट करने के इरादे से जाते थे। जिसमें अपने शिकार को बंदूक के डर से घटना को अंजाम देते थे। यदि शिकार से लूट के दौरान कीमती सामान नहीं मिलता तो प्रेमी जोड़ो को पहले मारते पीटते थे। उसके बाद लड़की को उसके प्रेमी के सामने अपने हवस का शिकार बनाते थे।

यह भी पढ़ें:   Bihar Crime: पत्रकार बनकर इंटरव्यू लेने पहुंचे लोगों ने महिला को गोली मारी

इन थानों में है दर्ज मामले
यह गिरोह लूट केे अलावा गैंग रेप, चोरी (Theft), अवैध हथियार रखने और जेबकतरी करने में माहिर है। इनके 18 मामलों में यह चारों अपराधी शामिल हैं। इस गैंग के खिलाफ अहमदाबाद के सानंद, सारखेज, बावला, कलोल, लंघडाज, बागोदरा, मेहसाणा, लख्तर, बोटाड़, वीरामगम और कड़ी पुलिस थानों में मामले दर्ज है।

प्रेमी को बंधक बनाकर ज्यादती
संधी की तलाश पुलिस को 10 अक्तूबर से थी। उसने नर्मदा नहर के नजदीक गैंगरेप किया था। इस मामले में अकबर नाम का बदमाश भी शामिल है। आरोपियों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने लड़की को उसके दुपट्टे से लड़के के हाथ—पैर बांध दिए थे। फिर लड़की को झाड़ियों में ले जाकर चारों ने मिलकर बारी—बारी से सामूहिक गैंग रेप को अंजाम दिया था।

पति को बांधकर पत्नी से ज्यादती
इस घटना को अभी कुछ दिन ही बीता था कि इसी गिरोह ने दूसरी घटना 30 अक्टूबर को अंजाम दी। यहां बदमाशों ने पति के सामने पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया था। जिसमें महिला अपने पति के साथ खेत मे बनी झोपड़ी में सो रही थी। उस रात दो लोग रात के साढ़े तीन बजे लूट के इरादे से वहां गए थे। पति को तौलिए कि मदद से बांधकर चाकू की नोंक पर महिला की अस्मत लूटी थी।

Don`t copy text!