Wife Killing: पत्नी की बीमारी से तंग पति ने उठाया ऐसा घातक कदम

Share

अरोपी ने अपना गुनाह कबूला, दफन शव को पुलिस ने निकाला

Goa Brutal Murder
सांकेतिक चित्र

पणजी। शादी के बंधन में भारतीय रिवाज (Indian Culture) है कि पति—पत्नी दोनों एक—दूसरे के सुख—दुख में साथ निभाने की कसमें खाते हैं। इस रीति की वजह से विश्व में भारतीय रिश्तों को अलग से ही देखा जाता है। जबकि पाश्चात्य संस्कृति (Western Culture) में ऐसा नहीं है। हम यह बात इसलिए कर रहे है क्योंकि एक हैरान कर देने वाली खबर गोवा (Goa Crime) के पणजी (Panji Crime) शहर से आ रही है। यहां एक पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या (Wife Killing) कर दी। हत्या की वजह ही इस समाचार की खास वजह है।

पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गोवा (#Goa Crime) के पणजी (#Panji Crime) शहर के तन्वी नाम की एक महिला की हत्या (Goa Brutal Murder) कर दी गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। आरोपी पति तुकाराम शेटगांवकर (Tukaram) है। आरोपी पति ने दृश्यम फिल्म की तरह पत्नी को मारकर दफना दिया था। जहां दफनाया गया वहां तिल्लारी सिंचाई परियोजना चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी परियोजना में तैनात मजूदरों ने ही दी थी। पुलिस ने महिला का दफन शव निकालकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महिला के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने तुकाराम को हिरासत में लिया था। पत्नी को जिंदा दफन करने में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर परिवार से अलग रहता है। उसने पत्नी से परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की थी। जिस कारण परिजन अलग रहते थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। पिछले कई समय से पत्नी बीमार चल रही थी। इस कारण उस पर आर्थिक बोझ बढ़ते जा रहा था। बीमारी का इलाज कराने को भी पैसे नहीं थे। घर की हर चीज पत्नी की बीमरी में वह बेच चुका था। इस कारण उसने पत्नी को मारने का फैसला लिया। उसने पत्नी को मारने के लिए जिंदा दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Suicide After Murder: कार के भीतर लहुलूहान हालत में मिले युवक—युवती की लाश
Don`t copy text!