UP Brutal Murder Case: सात साल के बेटे, पत्नी और ससुर को मारी गोली, फिर कातिल दामाद ने दी अपनी जान

Share

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल दहला देने वाला सनसनीखेज कांड, बेटे और ससुर की मौत, पत्नी जीवन और मौत से कर रही संघर्ष

Uttar Pradesh Brutal Murder Case
सांकेतिक चित्र

मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रमुख शहर मेरठ (Meerut) के नजदीक सहारनपुर (Saharanpur) जिले में एक—दो नहीं एक साथ तीन शव देखकर सनसनी (UP Brutal Murder Case) फैल गई। यह निर्मम हत्या कांड़ (Brutal Murder) पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया ​था। खून से लतपथ शवों की पहचान कातिल दामाद के बेटे और ससुर के रूप में हुई है। आरो​पी ने बड़ी बेरहमी से पत्नी, बेटे और ससुर पर गोलियां बरसाने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह मनिहारन में बड़गांव थाना क्षेत्र की है। जानखेड़ा के गांव देवपुर इलाके में आरोपी सचिन की ससुराल है। शादी के कुछ समय बाद से किसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने साले को गोली मारी थी। जिसकी वजह से उसकी पत्नी पिछले 8 साल से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। उसने सचिन के खिलाफ भरण—पोषण का केस भी किया है। दोनों परिवार में हत्या के चलते रंजिश हो गई थी। आरोपी गलती मानते हुए कई बार ससुराल वालों से पत्नी और बेटे को घर भेजने के लिए बोलता था। लेकिन, ससुराल वाले बेटी और बच्चे को भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इस बात से आरोपी परेशान रहता था। घटना के एक दिन पहले भी आरोपी सचिन ने पत्नी से फोन आया था। पत्नी ने फोन अपने ​ पिताजी को दे दिया था। फोन पर ससुर और दामाद के बीच काफी देर तक विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:   नवरात्रि में चिकन बनाने को कहा तो पत्नी ने खाया जहर, पति ने भी जहर खाकर दी जान

आरोपी दूसरे दिन ससुराल पहुंच गया। दामाद को देखते ही ससुर भड़क गया। दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। जिसके बाद आरोपी दामाद ने बंदूक निकाली और ससुर को गोली मार दी। पत्नी बचने के लिए घर से बेटे को लेकर भागी। लेकिन, आरोपी ने पत्नी और बेटे को भी गोलियों से भून दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एक—एक करके गूंजी गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। लोगों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने ससुर, बेटे और दामाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Don`t copy text!