Brutal Murder : महिला का गला रेता, आंखें फोड़ी, काट दिए दोनों हाथ

Share

महिला के पति पर हत्या का शक, दहेज के लिए करता था मारपीट, तलाश में जुटी पुलिस

मृतक आरती

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके गांधीपुरम में घर के अंदर एक महिला की नृशंस हत्या (Brutal Murder) कर दी गई। इस वारदात में महिला का गला और दोनों कलाइयां काट दी गई और दोनों आंखें भी फोड़ दी गयीं। हत्या का आरोप उसके शिक्षक पति पर लगा है जो वारदात के बाद शव को कमरे में बंदकर फरार है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनंदन सिंह ने रविवार को बताया कि गांधीपुरम इलाके में किराये के मकान में रहने वाली आरती रस्तोगी का खून से लथपथ शव शनिवार रात करीब 11 बजे उसके कमरे में पाया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह आरती के मायके के लोगों ने उसे फोन किया, मगर किसी ने नहीं उठाया। उसके पति धीरज का फोन भी बंद था। पूरे दिन कई बार कोशिश के बाद भी जब दोनों में से किसी से बात नहीं हो सकी तो आरती के मायके के लोगों ने शाम करीब सात बजे मकान मालिक नीरज की पत्नी मोनी अग्रवाल को फोन किया। मोनी ने वहां पहुंचकर खिड़की से झांका तो पाया कि आरती खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। इस पर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल होने पर वीभत्स नजारा दिखा।

पति धीरज रस्तोगी के साथ आरती

सिंह ने बताया कि आरती के साथ हद दर्जे की क्रूरता (Brutal Murder) की गई थी। उसका गला और दोनों कलाइयां काट दी गयी थीं और उसकी आंखें भी फोड़ दी गयी थीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरती का पति धीरज लापता है। आरती के परिजन ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:   Hapur Gang Rape : मौत से लड़ती पीड़िता और बयानों में उलझती कहानी

मकान मालिक नीरज का कहना है कि आरती अक्सर आरोप लगाती थी कि दहेज की मांग को लेकर धीरज आए दिन उससे झगड़ा करता है। यह मामला पुलिस के पास भी गया था। चार दिन पहले अशरफ खां छावनी पुलिस चौकी में आरती ने शिकायत की तो पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया था।

बहरहाल, धीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनायी गयी हैं।

Don`t copy text!