गुजरात के बाद यूपी में आप का चमत्कार

Share

UP Political News: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा यूपी चुनावों में कांग्रेस को भी पछाड़ा

UP Political News
संजय सिंह, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी— फाइल फोटो

लखनऊ/भोपाल। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (UP Political News) में कांग्रेस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। बस उसे खुशी इस बात की है कि भाजपा अपने मिशन में सफल नहीं हो पाई। कांग्रेस इस वक्त अपनी अंदरुनी कलह से भी जूझ रही है। इंदौर में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) ने तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश की नेता बोलकर चौका दिया। इसे देशव्यापी लिहाज में राजनीतिक पार्टी के कांग्रेस के बड़े नेता की तरफ से आया घमासान कर देने वाला बयान माना जा रहा है। इधर, उत्तर प्रदेश के दर्जनों गांवों में वहां की सरकार बनाने के लिए हुए चुनाव में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है।

यूपी में कांग्रेस इस कारण पिछड़ी

इन आंकड़ों के बीच आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सनसनीखेज जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी से ज्यादा उसके प्रत्याशी जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि आप के 83 पंचायत सदस्य विजयी हुए हैं। वहीं 300 प्रधान और 232 बीडीसी प्रत्याशी जीत चुके हैं। सिंह का दावा है कि उत्तर प्रदेश (UP Election News) में भाजपा, सपा—बसपा के बाद उसकी पार्टी के झंडे ने परचम फहराया है। उन्होंने दावा किया है कि उसके प्रत्याशियों को कांग्रेस के वोट मिले हैं।

शमशान वाली राजनीति नहीं चाहिए

UP Political News
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, फाइल फोटो

संजय सिंह ने दावा किया है कि जनता मु्फ्त बिजली,पानी, अस्पताल और शिक्षा देने वाली सरकार चाहती है। यूपी में अस्पताल जाने के लिए लोगों को एम्बुलेंस नहीं मिलती। इसलिए आप यूपी में दिल्ली की तर्ज पर आटो एम्बुलेंस (Delhi Based Auto Ambulance) की सुविधा मुहैया कराएगी। पंचायत चुनाव में मिले समर्थन के बाद कार्यकर्ता अब कोरोना महामारी से निपटने के अभियान में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश के ताजा पंचायत चुनावों के नतीजों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर भी है। दरअसल, अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होना तय है। उससे पहले पंचायत के चुनाव नतीजों ने भाजपा संगठन के लिए चुनौती का इशारा कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   UP Rape & Murder: मुंहबोले भाई ने किया दुष्कर्म, कीटनाशक पिलाकर भागा
Don`t copy text!