Puri Rape Case : आदिवासी लड़की की बस में लग गई नींद, कंडक्टर ने बनाया हवस का शिकार

Share

बस स्टाप निकल गया तो कंडक्टर ने झांसा देकर बस में ही रुकने की दी सलाह

सांकेतिक फोटो

पुरी। ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी में एक आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। 15 साल की लड़की को एक बस कंडक्टर ने हवस का शिकार बनाया। बस के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मालतीपुर के एक वाटर पार्क में काम करती है। आदिवासी नाबालिग से रेप की घटना से ओडिशा में सियासी भूचाल आ गया है। भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेडी से जवाब मांगा है।

पुरी के एसपी उमा शंकर दाश ने कहा कि पीड़िता क्योझर जिले की रहने वाली है। उसे सोमवार रात गुंडिचा मंदिर के सामने रोता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की। एसपी ने कहा कि मामले में आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी उमाशंकर दाश ने बताया कि लड़की सोमवार को क्योझर से मालीपुर जाने के लिए बस में सवार हुई थी। बस में लड़की की नींद लग गई। जिसके कारण मालीपुर कब निकल गया उसे पता हीं चला। जिसके बाद बस पुरी में रुकी। बस कंडक्टर ने उसे झांसा दिया कि वो अगली सुबह उसे मालीपुर छोड़ देगा।

पीड़िता कंडक्टर के झांसे में आ गई। क्यों कि रात के वक्त वो जाती भी कहां। लिहाजा कंडक्टर के कहने पर वो बस में ही सो गई। लेकिन कंडक्टर ने इसी बात का फायदा उठाया। उसने लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर पीड़िता एक मंदिर के पास पहुंची। जहां उसके रोने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़ें:   जमीन विवाद में युवक ने बड़े भाई को परिवार समेत कर दिया खत्म, फिर थाने में सरेंडर

पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं इस मामले को लेकर राज्य की सियासत तेज हो गई। घटना की निंदा करते हुए, कांग्रेस विधायक सुरेश राउतराय ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “हम इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। कस्बे में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी (रथ यात्रा के लिए) के बावजूद एक लड़की के साथ बलात्कार हुआ है।”

इस मामले पर नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार के एक बयान का इंतजार करते हुए बीजेपी नेता लेखश्री सामंतसिंह ने कहा, “बीजद को महिला सशक्तीकरण पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है जब ओडिशा में नाबालिग लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।”

वहीं राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा कि सरकार दोषी के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी। बेहेरा ने कहा, “हमारा विभाग अपनी जांच में पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग करेगा और दोषी को सख्त सजा सुनिश्चित करेगा।”

 

Don`t copy text!