इस फिल्म एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शव के कर दिए थे 300 टुकड़े

Share

लव, सेक्स और धोखे की दिल दहला देने वाली वारदात

एक्ट्रेस मारिया सुसाईराज

मुंबई। मायानगरी में पैर जमाने आई दक्षिण भारतीय फिल्म एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जिसे सोचने पर भी रूह कांप जाती है। 7 मई 2008 को मुंबई में एक फिल्म प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर की हत्या हुई थी। नीरज की लाश टुकड़ों-टुकड़ों में जंगल में मिली थी। इस अंधे हत्याकांड की जब परते खुली तो दो नाम सामने आए। पहला नाम एक्ट्रेस मारिया सुसाईराज का था और दूसरा उसके ब्वॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू का।

काम की तलाश में मुंबई आई थी मारिया

मारिया सुसाईराज ने कन्नड़ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए थे। बड़ी अभिनेत्री बनने का सपना लेकर वो मुंबई आई थी। जहां उसकी मुलाकात नीरज ग्रोवर से हो गई। नीरज उसकी मदद करने लगा। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। मारिया कुछ समय के लिए नीरज के घर पर उसके साथ रही। जिसके बाद नीरज ने उसे नया घर दिला दिया। एक दिन नीरज उससे मिलने उसके घर गया जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

ब्वॉयफ्रेंड से करा दी हत्या

नीरज का मारिया के करीब आना उसके ब्वॉयफ्रेंड को नागवार गुजरा। दूसरी तरफ नीरज अपने वादे के मुताबिक मारिया को फिल्मों या सिरियल्स में काम भी नहीं दिला सका था। दोनों बातों को लेकर मारिया और मैथ्यू का नीरज से विवाद हुआ। बात हाथापाई पर पहुंच गई। इस दौरान गंभीर चोट लगने की वजह से नीरज की मौत हो गई।

सबूत मिटाने लाश के कर दिए टुकड़े

नीरज की मौत से मारिया और मैथ्यू घबरा गए। दोनों ने लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जिसके तहत नीरज की लाश के 300 टुकड़े कर दिए। फिस उसे बोरे में भरकर जंगल ले गए। टुकड़ों को आग लगाकर नष्ट करने की कोशिश की। फिर अवशेषों को दफ्न भी कर दिया।

यह भी पढ़ें:   महिला कांस्टेबल पर भारी पड़ी IB Officer से Hi-Hello, करने लगा पीछा, यहां तक पहुंच गई बात

पूछताछ में टूट गई मारिया

इस अंधेकत्ल का खुलासा भी अभिनेत्री मारिया से ही हुआ। पुलिस ने शक के चलते मारिया को हिरासत में लिया। लंबी पूछताछ में मारिया टूट गई और उसने सबकुछ कबूल कर लिया। मामले में मैथ्यू पर गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के साथ केस दर्ज किया गया। वहीं मारिया को साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया गया।

Don`t copy text!