Mumbai Serial Blast का दोषी Jalees Ansari कानपुर में गिरफ्तार

Share

Dr Bomb  के नाम से जाना जाता है जलीस अंसारी, पैरोल पर आया था बाहर

मुंबई बम बलास्ट का दोषी जलीस अंसारी

मुंबई। Mumbai Serial Blast 1993 का दोषी जलीस अंसारी (Jalees Ansari) पैरोल (Parole) के दौरान लापता हो गया था। उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटते वक्त पकड़ा। यूपी पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। डॉक्टर बम (Doctor Bomb) के नाम से जाना जाने वाला जलीस अंसारी उम्र कैद की सजा काट रहा है। उसे 21 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया था। शुक्रवार को उसे जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसर्पण करना था। लेकिन गुरुवार को ही जलीस अंसारी लापता हो गया था। उसके बेटे ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि 68 वर्षीय जलीस अंसारी यहां के अग्रीपाडा थाने के अंतर्गत मोमिनपुर (Mominpur) का रहने वाला है और उम्र कैद की सजा काट रहा है। वह देश के विभिन्न हिस्सों में हुए कई धमाकों में सदिंग्ध है।

उन्होंने बताया कि अंसारी को राजस्थान स्थित अजमेर केंद्रीय कारागार (Ajmer Central Jail) से 21 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और शुक्रवार को उसे जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करना था। अधिकारी ने बताया कि पैरोल की अवधि के दौरान अंसारी को रोजाना सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे के बीच अग्रीपाडा थाने (Agripada Police Station) आकर हाजिरी लगाने को कहा गया था लेकिन वह गुरुवार को निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा।

उन्होंने बताया कि दोपहर को अंसारी का 35 वर्षीय बेट जैद अंसारी पुलिस थाने पहुंचा और पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक जलीस अंसारी तड़के उठा और घरवालों से नमाज पढ़ने की बात कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। जैद की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा और महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसको पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। गौरतलब है कि जलीस को डॉक्टर बम से भी जाना जाता है और आरोप है कि वह सिमी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था और उन्हें बम बनाना सिखाता था।

यह भी पढ़ें:   मामूली विवाद में Zomato के डिलिवरी ब्वॉय की चाकू मारकर हत्या
Don`t copy text!