महिला कांस्टेबल पर भारी पड़ी IB Officer से Hi-Hello, करने लगा पीछा, यहां तक पहुंच गई बात

Share

एयरपोर्ट पर अधिकारी के साथ पदस्थ थी कांस्टेबल, बातचीत से शुरु हुआ सिलसिला

सांकेतिक चित्र

मुंबई। ड्यूटी के दौरान एक महिला कांस्टेबल (Woman Constable) को अपने उच्च अधिकारी से बात करना भारी पड़ गया। खबर थोड़ी अनोखी हैं, लेकिन हकीकत यहीं है। आमतौर पर हर नौकरी में कर्मचारी अपने उच्च अधिकारी को विश करते ही है। लिहाजा महिला कांस्टेबल भी आईबी अधिकारी (IB Officer) को विश करती थी। बात बड़ी ही नॉर्मल सी थी, लेकिन अधिकारी के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। अधिकारी ने विश करने को ही बातचीत की शुरुआत का जरिया बना लिया। उसने महिला कांस्टेबल से दोस्तों की तरह बात करना शुरु कर दिया। चूंकि आईबी अधिकारी भी एयरपोर्ट (Airport) पर ही पदस्थ था, लिहाजा महिला कांस्टेबल उससे बात करने से इनकार भी नहीं कर सकती थी। उसने कई बार इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन सामने वाला उच्च अधिकारी था, लिहाजा फोन पर भी उसने बातचीत का सिलसिला जारी रखा। लेकिन उसे क्या पता था कि अधिकारी से ये हाय-हैलो (Hi-Hello) उस पर भारी पड़ जाएगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर पदस्थ खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) के अधिकारी रूपेश कुमार अनिल कुमार (Rupesh Kumar Anil Kumar) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंत नगर (Pant Nagar) के पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूपेश कुमार (Rupesh Kumar) को एंटॉप हिल रेजिडेंस (Antop Hill Residence) से रविवार को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि रूपेश और महिला कांस्टेबल के बीच एयरपोर्ट पर नौकरी के दौरान ही परिचय हुआ था। कुछ महीनों बाद महिला कांस्टेबल का तबादला मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की सामाजिक शाखा में हो गया। जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने रूपेश कुमार से बात करना बंद कर दिया। रूपेश ने उसे कई बार फोन लगाए, लेकिन उसने रिसीव नहीं किए। महिला कांस्टेबल उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी, लिहाजा उसने रूपेश को इग्नोर करना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें:   पत्नी का मोबाइल चेक करना चाहता था पति, इनकार किया तो कर दी हत्या

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने रूपेश कुमार से पीछा छुड़ाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। लेकिन दूसरी तरफ रूपेश कुमार ने उससे मिलने की कोशिशें तेज कर दी। रूपेश ने पता लगा लिया कि कांस्टेबल का घर कहां है और अब वो कहा पदस्थ है। रूपेश ने महिला कांस्टेबल का पीछा करना शुरु कर दिया। वो घर से लेकर दफ्तर तक और दफ्तर से लेकर घर तक महिला कांस्टेबल का पीछा (stalking ) करने लगा। इस दौरान उसने कई बार कांस्टेबल से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन वो नाकामयाब रहा। बात जब हद से ज्यादा आगे बढ़ गई तो तंग आकर महिला कांस्टेबल थाने पहुंच गई। उसने रूपेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

पंचतनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय भालेराव ने बताया कि आरोपी रूपेश कुमार के खिलाफ धारा 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रूपेश को जमानत दे दी है।

Don`t copy text!