Maharashtra के Buldhana में नग्न हालत में मिला महिला का शव

Share

दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक चित्र

बुलढ़ाणा। महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढ़ाणा (Buldhana) जिले से एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और हत्या (Rape & Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नग्न हालत में महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ है। घटना खेरड़ा गांव की हैं, जहां रहने वाली लीलाबाई खरात नाम की महिला दिव्यांग थी, वो शनिवार सुबह अपने ही घर में मृत पाई गई। 50 वर्षीय लीलाबाई का शव नग्न अवस्था में मिला, लिहाजा हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका थी। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एसपी दिलीप पाटिल भुजबल (SP Dilip Patil Bhujbal)  ने कहा कि मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। सुबह जलगांव जामोद पुलिस थाने के निरीक्षक सुनिल जाधव ने कहा, “सूचना मिलने के बाद एक पुलिस दल और एक डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:   जहां दो महिला नक्सली मारी गईं वहां तीन महिला नक्सली समेत सात का समर्पण
Don`t copy text!