Bhopal News: पिता तीन बेटियों की शादी नहीं कर पाया तो फांसी पर लटक गया

Share

Bhopal News:  आर्थिक तंगी से हो गया था परेशान, नहीं सूझा उसको कोई रास्ता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया इलाके से सामने आ रही है। यहां एक आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। वह तीन बेटियों और बेटे की शादी नहीं कर पाने की बात से आत्मग्लानि महसूस कर रहा था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया है।

परिवार के दर्ज होंगे बयान

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में ग्राम खजूरिया रामदास में एक व्यक्ति की फांसी लगाने की खबर मिली थी। यह जानकारी पुलिस को संजय अहिरवार ने दी थी। घटना 04 मई की दोपहर लगभग दो बजे पता चली थी। संजय ने बताया कि सुशील अहिरवार पिता राधे किशन अहिरवार उम्र 50 साल ने फांसी लगाई है। वह उसका रिश्ते में भाई भी लगता है। उसकी तीन बेटियों के अलावा एक बेटा भी है। वह मजदूरी करता था। उसकी तीन बेटियों की शादी को लेकर सुशील अहिरवार (Sushil Ahirwar) परेशान चल रहा था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने नायलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई कांतिलाल सुन्हेरे (SI Kantilal Sunhere) ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया। सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या के कारण पता चलेंगे।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत मामले में एफआईआर
Don`t copy text!