Bhopal News : दादा ने पोते को फांसी पर लटके देखा

Share

Bhopal News : ट्रैवल्स कारोबार के सिलसिले में पिता गया हुआ था बाहर, आत्महत्या की वजह नहीं हुई साफ

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दादा ने पोते को फांसी के फंदे पर लटके देखा। वह यह देखकर स्तब्ध रह गया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)सिटी के अयोध्या नगर इलाके की है। जिसमें आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। घटना के वक्त पिता अपने ट्रैवल्स कारोबार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। जिस युवक ने फांसी लगाई उसकी मां का पहले निधन हो चुका है। इस कारण उसको बहुत प्यार से उसको रखा जाता था।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार आत्महत्या की सूचना 11 मई की सुबह लगभग साढ़े चार बजे मिली थी। जानकारी विदुरजी पाठक ने दी थी। शव की पहचान संभव पाठक (Sambhav Pathak) पिता स्वतंत्र पाठक उम्र 19 साल के रुप में हुई है। वह संयुक्त परिवार में अयोध्या एक्सटेंशन स्थित सी-सेक्टर में रहता था। वह कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था। कुछ महीनों से वह अपने खर्च के लिए प्राइवेट काम भी करने लगा था। पिता स्वतंत्र पाठक का ट्रैवल्स का काम है। इसी सिलसिले में वे जयपुर गए हुए थे। कमरा अंदर से बंद था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 10/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच हवलदार श्याम मोहन तिवारी (HC Syam Mohan Tiwari) के पास हैं। जनहित में जारी संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि ऐसा महसूस हो रहा है तो 18005990019 पर कॉल करें। यहां मनोचिकित्सक निशुल्क इलाज के लिए चौबीस घंटा मौजूद होते हैं।  

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case : पांच महीने के बच्चे की लाठी से पीटकर हत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!