Bhopal News : चचेरे भाई—बहन बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Share

Bhopal News : खंडवा से आता था भोपाल तो शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करती थी पड़ोसी की बेटी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चचेरे भाई—बहन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बहन पर आरोप है कि वह पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को चचेरे भाई से शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करती थी। मुख्य आरोपी खंडवा में रहता है जो इसी काम के लिए भोपाल (Bhopal News) आता—जाता था। यह मामला भोपाल सिटी के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है।

यहां बुलाकर बनाए थे शारीरिक संबंध

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की पीड़िता 15 साल की है। जिसने यह जानकारी अपनी दादी को दी थी। पीड़ित किशोरी शाहपुरा स्थित झुग्गी बस्ती में रहती है। आरोपी ऋत्विक पिपलोदे (Hritwik Piplode) और उसकी चचेरी बहन प्रीति पिपलोदे है। उसकी नीयत पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ ठीक नहीं थी। पुलिस ने प्रीति पिपलोदे (Preeti Piplode) को मिसरोद इलाके से हिरासत में लिया। वह मिसरोद क्षेत्र में नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि दोस्ती के बहाने प्रीति पिपलोदे ने बस्ती की एक खाली पड़ी झुग्गी में बुलाया था। शाहपुरा पुलिस ने इस मामले में  10 मई की दोपहर लगभग एक बजे 242/22 धारा 376—डी/376—2—एन/5/6  (नाबालिग से बलात्कार, कई बार बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम) केे तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: दिलीप बिल्डकॉन चेक क्लोन का मामला एसटीएफ को सौंपा
Don`t copy text!