Bhopal News: मवेशी हांक रहे व्यक्ति की बाइक टकराने से मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर पुलिस को पता चला

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मवेशी हांकते हुए ले जा रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी थी। इधर, बागसेवनिया में इलाज के लिए भर्ती व्यक्ति की सीने में दर्द की शिकायत के बाद मौत हो गई।

सीने में दर्द के बाद मौत

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे बैरसिया के सरकारी अस्पताल से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। उसको सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद लाया गया था। शव की पहचान भारत सिंह गूर्जर पिता अमर सिंह गूर्जर उम्र 35 साल के रुप में हुई। वह सिंघोड़ा गांव का रहने वाला था। भारत सिंह गूर्जर (Bharat Singh Gurjar) मवेशी को ले जा रहा था। तभी बाइक ने उसको टक्कर मार दी थी। पुलिस को आरोपी वाहन का नंबर मिल गया है। नजीराबाद पुलिस मर्ग 41/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इधर, बागसेवनिया पुलिस मर्ग 54/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मौत की जानकारी एम्स अस्पताल से डॉक्टर सिंह ने दी थी। मृतक माखन सिंह पिता बसंत पाल सिंह उम्र 36 साल है। वह आदर्श नगर में रहता था। माखन सिंह (Makhan Singh) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन अस्पताल ले गए थे।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!