Bhopal News: सांवरिया ग्रुप के अधिकारी पर बलात्कार की एफआईआर

Share

Bhopal News: कंपनी में ही काम करने वाली महिला ने लगाए कई संगीन आरोप

भोपाल। भोपाल के चूना भट्टी थाने में सांवरिया ग्रुप (Saawariya Group News) के एक अधिकारी पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह घटना 2018 से लगातार चली आ रही थी। पीड़िता तलाकशुदा महिला है जिसके साथ आरोपी ने यौन दुराचार (Bhopal Rape News) किया है। उसको बाथरुम में बंद करके पीटा भी गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुुरु कर दी है।

आरोपी को दबोचने टीमें रवाना

चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर की दोपहर लगभग सवा दो बजे धारा 376/3762एन/377/323/506/341 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, अप्राकृतिक संभोग, मारपीट, धमकाना और रास्ते में रोकने) का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता की उम्र 45 साल है। इस मामले में आरोपी हेमंत यादव (Hemant Yadav) है। वह सांवरिया ग्रुप में कंस्लटेंट का काम करता है। उसी कंपनी में पीड़िता पहले कभी नौकरी करती थी। इसलिए दोनों के बीच में पहचान हुई। दोनों तलाकशुदा भी थे। इस कारण शादी का वादा करके आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार (Woman Rape Case) किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसको अपने सी—सेक्टर स्तित घर ले गया था। उस दिन पीड़िता का जन्मदिन भी था। आरोपी ने उसी दिन उसके साथ पहली बार गलत काम किया था। यह घटना अगस्त, 2018 में हुई थी। पीड़िता की जब सांवरिया ग्रुप से जॉब छूट गई है। वहीं आरोपी अब किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था। यह पता चलने पर पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। आरोपी के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: झांसा देकर ले गया था स्वर्ण जयंती पार्क 
Don`t copy text!