Bhopal Suicide News: फांसी पर लटका रस्सी टूटी फिर यह हुआ

Share

Bhopal Suicide News: पत्नी नहीं लौटी तो पेड़ पर लटका पति, दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगा ली। वहीं एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Bhopal Suicide News) के लिए फंदा लगाया। लेकिन, फंदा उसके वजन से टूट (Bhopal Suspicious Death News) गया। नतीजतन वह नाक के बल गिर गया। जब गिरा तो उसकी नाक सिलाई मशीन से टकरा गई। जिस वजह से उसकी जान चली (Bhopal Death News) गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है।

परिजनों का है इंतजार

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी की सुबह 10 बजे लगभग अमित कुचबुंदिया पिता हारुमल कुचबुंदिया उम्र 35 साल की मौत हो गई। घटना की सूचना आस—पास रहने वालों ने दी थी। अमित कुचबुंदिया (Amit Kucbundia) नारियल खेड़ा इलाके में रहता था। मां की किराना दुकान है जिसमें वह कभी—कभी बैठा जाया करता था। घटना वाले दिन मां बाहर गई हुई थी। उसने फांसी लगाने के लिए फंदा लगाया। वजन से फंदा टूट गया और नीचे नाक के बल गिर गया। इस हादसे में मशीन की नुकीली चीज नाक में घुसने से मौत हो गई थी। मां अभी ग्वालियर में है और पत्नी मायके गई हुई है। इसलिए मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

पत्नी आने को नहीं हुई तैयार

इधर, गुनगा थाना क्षेत्र स्थित धमर्रा निवासी रवि कुशवाहा (Ravi Kushwaha) पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 32 साल ने फांसी लगाई है। लाश 22 फरवरी को रात लगभग 10 बजे नीम के पेड़ पर मिली थी। घटना की जानकारी दिनेश कुशवाहा ने पुलिस को दी थी। जांच में पता चला है कि रवि कुशवाहा (Ravi Kushwaha Suicide News) की पत्नी मायके विदिशा नटेरन चली गई थी। जिसको लेने वह ससुराल भी गया था। उसके तीन बच्चे हैं दो बेटे है जो उसके साथ रहते थे। जबकि बेटी अपनी मां के साथ मायके में रहती है। शराब के नशे में वह पत्नी के वापस नहीं आने पर नाराज चल रहा था। ऐसा परिजनों से हुई पूछताछ में पता चलने का दावा पुलिस ने किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेठ—जेठानी ने मिलकर पति—पत्नी को पीटा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!