Youth Congress Protest : भाजपा के पास केवल थ्री पी, पुलिस, पैसा और प्रशासन: कमलनाथ

Share

Youth Congress Protest : जनता को डराने का काम कर रही हैं सरकार, झूठे मुकदमों में फँसाकर युवाओं की आवाज दबाने कोशिश, सड़कों पर संघर्ष कर सरकार को उखाड़ने का काम करेगा युवा

Youth Congress Protest
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रदेश भर से आए युवाओं की भीड़ जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने भारी इंतजाम किए थे। चित्र भोपाल कांग्रेस कार्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने भोपाल में जमकर हल्ला बोला। यह प्रदर्शन बेरोजगारी, मंहगाई, व्यापमं घोटाला और भ्रष्टाचार के खिलाफ था। इस प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuriya) तैयारी कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (EX CM Kamalnath) ने कहा मैंने अपना राजनीतिक जीवन युवक कांग्रेस से शुरू किया। जब मैं पहली बार संसद पहुँचा तो सीनियर लीडर का मार्गदर्शन मिला। हमें देश-प्रदेश के भविष्य की रक्षा करना है। हमारे देश (Youth Congress Protest) की संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। देश की और कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की रही है। हम दिल जोड़ते है, संबंध जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं।

कांग्रेस का झंडा लहराने से कोई नहीं रोक सकता

कमलनाथ ने कहा कि विश्व में कोई भी ऐसा देश नहीं है, जहाँ इतने धर्म, इतनी जातियाँ, इतनी भाषा, इतने रीति-रिवाज, इतने त्यौहार, इतने देवी देवता हो, उसके बाद भी आज हम सभी एक झंडे के नीचे खड़े है। आज हमारा देश इसी संस्कृति को अपनाकर एक झंडे के नीचे खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर ने हमें ऐसा सविधान दिया, जिसकी पूरे विश्व में प्रशंसा होती है। लेकिन, यदि अच्छा संविधान गलत हाथों में चले जाए तो इस देश का क्या होगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा लड़ाई है, संघर्ष है, यह देश के, प्रदेश के भविष्य के लिये है व आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिये है। आज भाजपा के पास सिर्फ़ तीन चीजे बची है, पुलिस, पैसा और प्रशासन। याद रखियें जो हमारे कांग्रेस के युवा साथी है, वो ना इनकी पुलिस से दबेंगे, ना इनके पैसे से दबेंगे और ना इनके प्रशासन से दबेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बोला हमें पूरा विश्वास है कि आप सभी ने ठान लिया तो मध्यप्रदेश की विधानसभा में 2023 में कांग्रेस के झंडे को लहराने से कोई नहीं रोक सकता है।

मुकदमों को वापस लेगी सरकार

Youth Congress Protest
सभा को संबोधित करते कमलनाथ

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को ललकारते हुए कहा कि युवाओं में वो शक्ति है वो ताकत है कि आने वाले 2023 में आपकी कुर्सी को पलट कर रख देंगे। उन्होंने कहा आज युवा वर्ग परेशान हैं। शिक्षित युवा बेराजगार घूम रहा है। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार युवा कांग्रेस के संघर्षों से डरी हुई है। यही कारण है कि सरकार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण तरीके से प्रतिदिन नए झूठे मुकदमों में फँसाकर उनकी आवाज को बन्द करना चाहती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे राजनीतिक विद्वेष के कारण दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को छत्रपति शिवाजी चौराहे रोक लिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया। डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कोने-कोने से युवा शंखनाद (Youth Congress Protest) में उपस्थित युवा शक्ति इस बात का संकेत है कि वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने तक युवा कांग्रेस निरंतर प्रदेश की निरंकुश भाजपा सरकार से लोहा लेती रहेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हमीदिया अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड की हालत नाजुक

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Youth Congress Protest
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!