Bhopal News: मकान मालिक पर एफआईआर

Share

Bhopal News: 19 दिन पहले हुआ था यह दर्दनाक हादसा

 

Bhopal News
तस्वीर जिसमें घर के बाहर मकान मालिक के नाम की तख्ती लगी है, यह नाम दूसरे दिन भी पुलिस अपने मुंह से नहीं बता पाई- File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज अशोका (Bhopal News) गार्डन थाने से मिल रही है। यहां एक मकान मालिक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर (Bhopal Crime News) दर्ज की है। मामला 19 दिन पहले हुआ दर्दनाक हादसे का है। यह हादसा पुताई करते समय हुआ था। जिसमें एक मजदूर की जान चली गई थी।

यह था पूरा मामला

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे धारा 288/304ए/ (मशीनी उपकरण से हुई लापरवाही से मौत) का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सूर्यनाथ यादव (ASI Surynath Yadav) ने बताया संतोष बंसकार पिता दिनेश बंसकार उम्र 37 साल की मौत हुई थी। संतोष बंसकार (Santosh Banskar) निशातपुरा के एकता नगर इलाके का रहने वाला था। वह पुताई का काम करता था। संतोष बंसकार 14 सितंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे प्रांजल अस्पताल (Pranjal Hospital) के नजदीक मकान में झूले पर चढकर पुताई कर रहा ​था। तभी वह 25 फीट की उंचाई से नीचे गिरा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अशोका गार्डन पुलिस 39/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एएसआई सूर्यनाथ यादव ने बताया मकान कैलाश शीतल (kailash Sheetal) का है। जांच में उसकी लापरवाही सामने आई है। इस कारण पुलिस ने उसे मामले का आरोपी बनाया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे ट्रैक पर लाश मिली 
Don`t copy text!