Bhopal News: छत से गिरकर मौत 

Share

Bhopal News: नींद में चलने की थी बुरी बीमारी, छत पर सोने गया था, बेटे ने पुलिस को दी खबर

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। गहरी नींद में करवट लेते वक्त एक व्यक्ति गिर गया। वह गर्मी अधिक होने के कारण छत पर सो रहा था। गिरने के कारण सिर में उसको गंभीर चोट लगी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इस गंभीर बीमारी से था ग्रसित

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार घटना कोटरा चोपड़ा गांव की है। यहां रहने वाला जगदीश नायक (Jagdish Nayak) पिता राम सिंह उम्र 49 साल छत में सो रहा था। वह मजदूरी करता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसे नींद में चलने की बुरी बीमारी भी थी। इस कारण वह डेढ़ साल पहले भी नींद में चलने के कारण घर पर ही गिर गया था। जगदीश नायक 28—29 मार्च की दरमियानी रात घर की छत पर सोया था। तभी उसे नींद में चलने का दौरा आया और चलते हुए छत से गिर गया। उसका लड़का राजेश नायक (Rajesh Nayak) आवाज़ सुनकर बाहर निकला। उसने पिता को देखा तो उसके सिर से अत्याधिक मात्रा में रक्तस्त्राव हो रहा था। पुलिस को मौत की सूचना राजेश नायक ने ही दी थी। गुनगा पुलिस मर्ग 14/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीएंडटी कॉलोनी में फांसी लगाई
Don`t copy text!